Welcome to Anunaad : Chauri Chaura Dot Com's Online magazine ****** Tuesday, 07-September-2010 | 11:22 
 
  ANUNAAD HOME »
 
SEARCH FOR NEWS
हिंदी समाचार (बी.बी.सी.)

Anunaad : Chauri Chaura Dot Com's Online Magazine :: News, Entertainment and Literature
Page [1] [2] [3] [4] [5] [6] [7] [8] [9] [10] [11] [12] [13] [14] [15] [16] [17] [18] [19] [20] [21] [22] [23] [24] [25] [26] [27] [28] [29] [30] [31] [32]

:: TODAY's HEADLINE ::


Currently we have 187 items in Anunaad split into 32 pages
जागरण से उद्धृत
माया की महिमा : दैनिक जागरण का मुख्य सम्पादकीय
Saturday, 12-May-2007 | 11:21
उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे अप्रत्याशित भी हैं और एक हद तक चौंकाने वाले भी। इन नतीजों ने न केवल पहले से ही अविश्वसनीय नजर आ रहे किस्म-किस्म के चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को गलत और भ्रम पैदा करने वाला साबित किया, बल्कि देश के दोनों राष्ट्रीय दलों-कांग्रेस एवं भाजपा को आइना भी दिखा दिया। ऐसे चुनाव परिणाम आने की उम्मीद शायद ही किसी ने की हो, लेकिन ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश की जनता इसके पहले भी अप्रत्याशित फैसले दे चुकी है। जब यह माना जा रहा था कि उत्तर प्रदेश एक बार फिर त्रिशंकु विधानसभा में झूलता हुआ नजर आएगा तब बहुजन समाज पार्टी को बहुमत के साथ सरकार बनाने का जनादेश मिला। यह जनादेश इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में 16 वर्षो बाद कोई दल अपने बलबूते सरकार बनाने जा रहा है। मिलीजुली सरकारों के निराशाजनक दौर को देखते हुए बहुमत वाली सरकार अच्छे नतीजे देने वाली साबित होनी चाहिए।
 
डा.राधामोहनदास अग्रवाल की जीत
डा.राधामोहनदास अग्रवाल की जीत
Saturday, 12-May-2007 | 00:30
सदर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डा.राधामोहनदास अग्रवाल अपनी जीत से बेहद उत्साहित हैं। वे इसका श्रेय गोरक्षपीठाधीश्र्वर महंत अवेद्यनाथ, उनके उत्तराधिकारी व सदर सांसद योगी आदित्यनाथ महानगर की सम्मानित जनता,भाजपा व पूरे चुनाव में दिन-रात मिशनरी भाव से लगे अपने हजारों कार्यकर्ताओं और सभी हिंदू व व्यापारिक संगठनों को देते हैं। वे कहते हैं कि यह हिंदुत्व व विकास की जीत है।
 
अपने दम पर पूर्ण बहुमत
माया के सिर सजेगा उप्र का ताज
Saturday, 12-May-2007 | 00:03
अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती का चौथी बार उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री बनना तय है। पिछले डेढ़ दशक में यह पहला मौका है, जब किसी पार्टी को राज्य की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता सौंपी है और पहली बार बसपा देश के किसी राज्य में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। मायावती ने शनिवार को अपने विधायकों की लखनऊ में बैठक बुलाई है। उसके बाद वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी।
 
भगवान बुद्ध पर डाक टिकट व प्रथम दिवस आवरण जारी
कलाम बुद्ध की नगरी कुशीनगर में
Sunday, 06-May-2007 | 09:55
डाक विभाग ने भगवान बुद्ध के 2550 वें महापरिनिर्वाण वर्ष के समापन अवसर पर छह डाक टिकट जारी किये। कुशीनगर में दो मई को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भगवान बुद्ध की स्मृति में छह डाक टिकट व प्रथम दिवस आवरण जारी किया। इस अवसर पर डाक विभाग की ओर से चीफ पोस्ट मास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमण्डल नीलम
 
UP ELections 2007
Advani in Chauri Chaura
Wednesday, 02-May-2007 | 09:21
Chuari Chaura (UP), Apr 30: Senior BJP leader LK Advani on Monday warned the Mulayam Singh Yadav Government in Uttar Pradesh to not take the people for granted and said the Samajwadi Party government would be voted out in the ongoing elections. Addressing an election rally at Chauri Chaura ahead of the sixth phase of polling, Advani slammed the State Government for the falling law and order situation, saying the gruesome Nithari killings exemplified the situation in Uttar Pradesh.
 
कार्लोस ने कलाम का स्वागत संस्कृत में किया
कार्लोस ने कलाम का स्वागत संस्कृत में किया
Saturday, 28-April-2007 | 10:35
राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आश्चर्य की उस समय कोई सीमा न रही, जब बृहस्पतिवार को यूनान के राष्ट्रपति कार्लोस पापोलियास ने उनके सम्मान में दिये गए रात्रिभोज में उनका अभिवादन संस्कृत में किया। पापोलियास ने कलाम से कहा, राष्ट्रपतिम् महाभाग: सुस्वागतम् यवन देशे (राष्ट्रपति महोदय, यूनान में आपका स्वागत है)।
 
Tiny Videos

Get the Flash Player to see this player.

© 2006 Sudhanshu Tripathi | Powered: news v 1.1